भंडारे का भोजन प्रसादी खाने वाले 200 से अधिक लोग हुए फूड प्वाइजनिंग का शिकार, भितरवार और डबरा में प्रभावितों का चल रहा है इलाज | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

भंडारे का भोजन प्रसादी खाने वाले 200 से अधिक लोग हुए फूड प्वाइजनिंग का शिकार, भितरवार और डबरा में प्रभावितों का चल रहा है इलाज | New India Times

भितरवार अनुभाग के ग्राम सांखनी में 200 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। बड़ी संख्या में लोगों को पेट दर्द, सिर दर्द, बुखार, उल्टी और दस्त होने पर इलाज के लिए भितरवार से डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची।

बताया जा रहा है कि गत दिवस ग्राम सांखनी में गंगा जी का भंडारा आयोजित किया गया था जिसमें जिन जिन लोगों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की थी उन सभी को फूड प्वाइजन हो गया है। 200 से अधिक लोग उल्टी, दस्त और पेट दर्द आदि की बीमारी से परेशान हैं। कुछ लोगों को भितरवार स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जबकि कुछ लोगों को डबरा भेजा गया है, वहीं कुछ लोगों का इलाज ग्राम सांखनी में ही कैंप लगा कर किया जा रहा है।

By nit

Exit mobile version