पुलिस ने चेकिंग के दौरान 15 वाहनों पर की चालानी कार्रवाई | New India Times

रहीम शेरानी/बृजेश खंडेलवाल, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

पुलिस ने चेकिंग के दौरान 15 वाहनों पर की चालानी कार्रवाई | New India Times

अलीराजपुर जिले के आम्बुआ मे शासन के आदेशानुसार वाहनों की जनरल चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है। पूर्व में लगातार खनिज विभाग द्वारा अवैध रूप से ओवर लोडिंग रेत भरकर चल रहे वाहनों की चेकिंग हो रही है और कई वाहनो के खिलाफ कार्यवाही भी की गई है। मार्च के अंतिम दिन पुलिस थाना आंबुआ द्वारा वाहनों की चेकिंग की गई जिसमें बिना हेल्मेट, बिना लाइसेंस एवं बगैर बीमे के वाहन की चालानी कार्रवाई की गई है।

एस.आई. विकास कपीस ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीमा अलावा एवं अनुविभागीय अधिकारी आरसी, भाकर के मार्गदर्शन में पुलिस थाना आम्बुआ द्वारा जनरल चेकिंग का कार्य किया गया। जिसमें 15 वाहनों की चालानी कार्रवाई की गई एवं 55 सौ रूपये की वसुली की गई। मोटरसाइकिल चालकों को हैल्मेट पहनने की समझाइश भी दी। इस कार्यवाही को ए,एस,आई एन. आर. पटेल, प्रधान आ.भुवानसिह, आर. उदयसिह, जितेन्द्र आदी ने अंजाम दिया।

By nit

Exit mobile version