भाजपा देशभर में 300 सीटें जीतेगी, एनडीए पुनः सरकार बनाएगा और नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री होंगे: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान | New India Times

अविनाश द्विवेदी/विजय भदौरिया, भिंड (मप्र), NIT:

भाजपा देशभर में 300 सीटें जीतेगी, एनडीए पुनः सरकार बनाएगा और नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री होंगे: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान | New India Times

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज निजी इंड्स सैनिक स्कूल का शुभारंभ करने के लिए भिंड पहुंचे। स्कूल के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा देश भर में 300 सीटें जीतेगी, एनडीए पुनः सरकार बनाएगा और नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री होंगे, मध्य प्रदेश में भी सीटों का आंकड़ा बढ़ेगा। राहुल गांधी के दूसरी सीट पर चुनाव लड़ने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि शायद अमेठी में राहुल गांधी को हार का डर है इसलिए वे दूसरी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। जिस पार्टी का सेनापति ही पहले से हार मान ले उस पार्टी का क्या होगा। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने परिवारवाद को लेकर भी तल्ख टिप्पणी की और कहा कि एक ही परिवार की पूजा करना चापलूसी की पराकाष्ठा है। भाजापा में वरिष्ठ जनों के सम्मान को लेकर जब प्रश्न किया गया तो उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में वरिष्ठ जनों का न केवल सम्मान होता है बल्कि उनकी पूजा और वंदना भी होती है। अनौपचारिक चर्चा में उन्होंने यह भी कहा कि वे लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं हां यदि पार्टी आदेश करेगी तो वह आदेश का पालन करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version