मो० एबाद की जनसभाओं से युवाओं में बढ़ेगा उत्साह: अली शहबाज | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

मो० एबाद की जनसभाओं से युवाओं में बढ़ेगा उत्साह: अली शहबाज | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के बरवर नगर में जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज होती जा रही है वैसे-वैसे छोटे से बड़े नेता अपनी अपनी रणनीति बनाने में लगे हुए हैं। रणनीति इस प्रकार की बनाई जा रही है कि जहां पर जिस प्रचारक का दबाव बन सके वहां पर उससे जनसभाएं कराई जाए। इसी प्रकार से प्रदेश सचिव मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के अली शाहबाज ने जानकारी देते हुए बताया कि धौरहरा लोकसभा गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद एबाद की जनसभा होना बहुत जरूरी है जिससे गठबंधन प्रत्याशी की ओर युवाओं को आकर्षित कर सकें। युवाओं को उत्साह बढ़ाएं एवं बेरोजगार नौजवानों की बात को उनके सामने बखान करें। मोहम्मद एबाद मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष हैं तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बहुत करीबी माने जाते हैं। उनकी लोकसभा धौरहरा क्षेत्र में जनसभाओं से चुनाव में काफी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

By nit

Exit mobile version