खीरों ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न | New India Times

सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

खीरों ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न | New India Times

रायबरेली जिला के खीरों कस्बे में जिला कांग्रेस कमेटी की ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में खीरों ब्लॉक अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों से अलग अलग पार्टी के संबंध में चर्चा करते किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि आप लोग पूरी मजबूती के साथ पार्टी के लिए लग जाएं ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को बहुमत के साथ जीत हासिल हो।

वहीं सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हम लोग गांधीवादी लोग हैं। हम किसी की हत्या नहीं कराते हैं और जिस शख्स ने आरोप लगाया है उसको पहले उसकी हत्या ना हो जाए तो कांग्रेस उसको स्कॉरटी दिलवाई थी हम तो उनको स्कॉरटी दिलाते थे उनकी हत्या ना हो जाए ऐसे लोग किसी की हत्या नहीं कराते। हम लोग गांधी वादी विचार धारा के लोग हैं। हम उनको बुलेट से जवाब नहीं देंगे बैलट का जवाब देंगे वही किशोरी लाल शर्मा ने कहा इस बार रायबरेली में बीजेपी की जमानत जप्त हो जाएगी इस मौके पर सत्य प्रकाश पांडे ,कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, किशोरी लाल शर्मा, शैलजा सिंह, गणेश शंकर पांडेय, रमेश शुक्ला, अल्पसंख्यक ब्लॉक अध्यक्ष सुबराती, नीरज मिश्रा विधानसभा कांग्रेस यूथ अध्यक्ष,जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस पंकज सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।

By nit

Exit mobile version