पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फूले की स्मृति मेें राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के तत्वावधान में अखिल भारतीय मातृशक्ति उत्कृष्ट सेवा अलंकरण एवं सम्मान समारोह रोटरी क्लब “मेन” एवं साहित्य परिषद झाबूआ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कन्या माध्यमिक विद्यालय तिरला की शिक्षिका व लेखिका श्रीमती ममता वैरागी को देश की पहली शिक्षिका सावित्री बाई फूले की स्मृति मेें साहित्यकार के अन्तर्गत विशिष्ट सेवा, अलंकरण सम्मान समारोह मेें विशेष मातृशक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया है।

श्रीमती वैरागी अपनी किशोरावस्था से ही साहित्य के प्रति रुचि होने के कारण लेखन कार्य कर रही हैं। उनके द्वारा लिखे गये लेख ज्ञानवर्धक व सामाजिक जागरूकता के प्रति संदेश देने वाले होते हैं जो कि एक उत्कृष्ट कार्य है।श्रीमती ममता वैरागी जब शिक्षक बनीं तब से पूर्ण ईमानदारी से अपने कर्तव्य को हर वक्त नये-नये नवाचार से बच्चों को आगे बढ़ाती गईं। आज इनके पढाए गये बच्चे विभिन्न जगहों पर सेवा दे रहे हैं।
श्रीमती ममता वैरागी को सम्मानित होने पर सहजनों व शुभ चिंतकों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।
