जामा मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ली मतदान की शपथ | New India Times

पीयूष मिश्रा/ अश्वनी मिश्रा, सिवनी/छपारा (मप्र), NIT:

जामा मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ली मतदान की शपथ | New India Times

छपारा नगर की जामा मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों को जनपद शिक्षा केंद्र छपारा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ दिलाई।
उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देशन पर जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह के द्वारा पूरे जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप प्लान चलाया जा रहा है। जिसको लेकर जनपद शिक्षा केंद्र छपारा की टीम जामा मस्जिद पहुंची जहां नमाज अदा करने के बाद उपस्थित मुस्लिम समुदाय के लोगों को निडर और निष्पक्ष होकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए शपथ दिलाई गई और मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। स्वीप प्लान की टीम के बीआरसी गोविन्द उईके के द्वारा लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि स्वयं भी मतदान करें और अपने पास पड़ोस में रहने वाले व्यक्तियों को भी मतदान करने के लिए जागरूक करें उन्होंने कहा कि मतदान हमारा अधिकार है जिसका प्रयोग हर चुनाव में हमें मतदान देकर करना चाहिए। इस मौके पर बीआरसी गोविन्द उईके, बीएससी राकेश तिवारी, रवि ठाकुर, जन शिक्षक हसीब खान, श्री सनोडिया उपस्थित रहे।

By nit

Exit mobile version