त्रिबेन्द्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत छिदली में पीएचई विभाग द्वारा नल जल योजना के अंतर्गत करीब तीन माह पहले पाइप लाइन डाली गई थी जिसमें लापरवाही देखने को मिल रही है। पूरे ग्राम की पीएचई विभाग द्वारा पूरी सड़क खोद दी गई और वह आज भी उखडी पडी हुई है लेकिन लेकिन विभाग है कि लापरवाह बना हुआ है जिस कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।
वहीं बताया जा रहा है कि नियमों को ताक पर रखकर पाइप लाइन डाली गई जिसमें विभाग द्वारा सही गहराई पर नहीं डाली गई है जिसमें पाइप लाइन ऊपर सडक पर ही डली हुई हैं।
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि हम सब ने पीएचई की एसडीओ प्रान्जली राय से इसकी कई बार शिकायत की परन्तु विभाग है कि इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। एसडीओ मेडम का कहना है हम कुछ नहीं कर सकते हैं, मेरा जो काम था वो हो चुका है अब पंचायत जाने। क्या जिम्मेदारी से पीछे हटे अधिकारी किसी बडे हादसे का इंतज़ार कर रहे है?
