संदीप शुक्ला, ग्वालियर/भोपाल (मप्र), NIT:

लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की चेकिंग की जा रही थी कि चेकिंग के दौरान यात्री केशव सिंह खटीक पिता बालकृष्ण (50) निवासी सिकंदरी कंपू गड्ढे वाला मोहल्ला थाना गिरवाई जिला ग्वालियर को संदेह होने पर चेक करने पर नगद राशि 2,65,700 रुपये एवं लक्ष्मी नारायण खटीक पिता नंद किशोर (45 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 46 मकान नंबर 51 जनकपुरी गोल पहाड़िया थाना जनकगंज ग्वालियर के पास से नगद राशि 3,41,500 रुपये अवैध रूप से ले जाते हुए जब्त की गई। उक्त व्यक्तियों द्वारा पूछताछ करने पर बताया कि हम लोग बकरी बेचने का धंधा करते हैं एवं रुपए बकरी बेचने के हैं फिर उन व्यक्तियों ने पूछताछ में बताया की हमारे एक मालिक ग्वालियर में रहते हैं और एक हैदराबाद में रहते हैं, हम लोग ग्वालियर से लाखों रुपए लेकर हैदराबाद जाते हैं और ऐसे ही रुपए पहुंचाते रहते हैं।
FST-03 टीम द्वारा मुख्य रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों से पृथक-पृथक राशि 2,65,700 एवं 3,41,500 कुल राशि 6,07,200 जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया है।
