ग्वालियर पहुंच कर प्रमुख सचिव ने विकास कार्यों का लिया जायजा | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर पहुंच कर प्रमुख सचिव ने विकास कार्यों का लिया जायजा | New India Times

ग्वालियर शहर में कचरा के प्रबंधन, आवास निर्माण, पेयजल और सीवर प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कार्यों की जमीनी हकीकत देखने प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री संजय दुबे, आयुक्त नगरीय विकास श्री गुलशन बावरा ग्वालियर आए।

ग्वालियर पहुंच कर प्रमुख सचिव ने विकास कार्यों का लिया जायजा | New India Times

उन्होंने ग्वालियर में नगर निगम द्वारा विभिन्न प्रोजेक्टों के तहत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यों को और गति प्रदान करने के निर्देश दिए। ग्वालियर में किए जा रहे कार्यों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ग्वालियर श्री अनुराग चौधरी, अपर आयुक्त नगरीय विकास श्री स्वतंत्र कुमार सिंह, नगरीय प्रशासन के अधिकारी श्री यू एस रॉय, श्री नीलेश दुबे के साथ ही ग्वालियर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह और नगर निगम ग्वालियर के अधिकारी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version