वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ लखीमपुर मार्ग पर ग्राम कुनैठिया में फिर एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार नसीम अली पुत्र मंगल वाली मूल निवासी तालगांव जिला सीतापुर जो कि अपनी रिश्तेदारी में अपने 7 वर्षीय पुत्र के साथ ग्राम कुनैठिया में आया हुआ था। आज समय करीब 10:00 बजे उसका पुत्र खेलते हुए घर से बाहर निकल गया और रोड के नजदीक खेलने लगा तभी गोला की ओर तेज रफ्तार से आ रही ट्रक संख्या यूपी 31 1680 ने बच्चे को टक्कर मार दी जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। यह देख ट्रक चालक ट्रक सहित फरार होने लगा मगर ग्रामीणों की सतर्कता के चलते ट्रक चालक को पकड़ लिया तथा बंदी बनाकर एक दुकान में बंद कर दिया गया। इस दौरान आक्रोशित भीड़ जमकर हंगामा करने लगी। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में कर ट्रक चालक को कब्जे में लेकर संबंधित थाने भेजा तथा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया और पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गईl
