लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए सत्ता का उपयोग किया, 50 सालों में कांग्रेस ने नहीं किया लेकिन बीजीपी ने साढे चार वर्षों में अक्कलपाड़ा बांध पूरा किया: डॉ सुभाष भामरे | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए सत्ता का उपयोग किया, 50 सालों में कांग्रेस ने नहीं किया लेकिन बीजीपी ने साढे चार वर्षों में अक्कलपाड़ा बांध पूरा किया: डॉ सुभाष भामरे | New India Times

धूलिया तहसील तालुका निर्वाचन क्षेत्र के शिंदखेड़ा तालुका में 50 से अधिक वर्षों से सूखे की चपेट में है, दोनों तहसील क्षेत्र में आकाल का दाग लगा हुआ है। जिन लोगों के कारण आकाल का कलंक लगा है आज वह कांग्रेस के पारंपरिक कांग्रेस नेता हैं उन्हें लोगों की बदहाली, किसानों की समस्या से कुछ लेना देना नहीं है। मै भी उनकी तरह शिक्षा सम्राट बन सकता था लेकिन मैंने मेडिकल कॉलेज, इंजीनियर कॉलेज आदि महाविद्यालयों का जाल नहीं बिछाया बल्कि जिले की बहुप्रतीक्षित मनमाड इंदौर रेलवे मार्ग के लिए प्रयास किया हूं। मनमाड-इंदौर रेल मार्ग को मंजूरी मिलने के साथ ही 9 हजार करोड़ रुपए का अनुदान प्राप्त किया है। पिछले 50 वर्षों से कांग्रेस ने केवल बातें की हैं, रेल परियोजना तथा सुलावडे-जुमफाल लिफ्ट सिंचाई योजना के लिए बस जुमलों का आश्वासन उन्होंने दिया था जबकि मोदी सरकार के कार्यकाल में सुलावडे- जुमफाल लिफ्ट सिंचाई योजना को मंजूरी दी है और 2,50,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। जिन्होंने खुद का विकास किया आज वे पूछते हैं कि सांसद भामरे ने क्या काम किया, इस तरह का प्रहार रक्षा राज्य मंत्री डॉक्टर सुभाष भामरे ने कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी कुणाल पाटील पर किया। भामरे शिरढाणे प्र.नेर स्थित आयोजित जनसभा में बोल रहे थे .इस दौरान मंच पर तहसील के भाजपा नेता प्रा.अरविंद जाधव, मनोहर भदाणे, शिवेसना तालुकाप्रमुख मनिष जोशी, भाजप तालुका अध्यक्ष देवेंद्र पाटील, नेर सरपंच शंकर खलाणे आदि मान्यवर उपस्थित रहे हैं।

सांसद भामरे ने संबोधित करते हुए कहा है कि 40 साल तक विधायक रहे तथाराज्य सरकार में मंत्री होने के बावजूद कांग्रेस के पिता पुत्रो ने अक्कल पाड़ा बांध को बनवाने में कोई रूचि नहीं दिखाई मोदी सरकार ने तथा उनके प्रयासों से अंतिम चरण में 3.5 करोड़ रुपये दिएजिसके चलते आज अक्कल बांध पूरा हो सका। 60 साल की सत्ता में कांग्रेस नही कर सकी साढ़े चार साल के कार्यकाल में बीजीपी ने पूरा कर दिखाया है जिसके कारण धूलिया शिंदखेड़ा तहसील क्षेत्र के कम से कम 200 गाँवों की पेयजल और सिंचाई सिंचाई को हल किया,जो कभी संभव नहीं था और अनुमोदित था। न केवल मंजूरी मिली, बल्कि विशेष सहायता निधि से 2.5हजार करोड़ रुपये प्राप्त हुए। जामफाल बांध परिसर में काम शुरू हो गया है। पिछले साढ़े चार वर्षों में, सूखा प्रभावित तालुकाओं का कलंक को मिटाने का ऐतिहासिक काम किया गया। उनकी 40-50 वर्ष की शक्ति और मेरे जीवन साढे चार वर्षों में दोनों तहसीलों में कायाकप करने का प्रयास कर लेखा-जोखा प्रस्तुत किया है। इस दौरान रक्षा राज्य मंत्री डॉक्टर भामरे ने मतदाताओं का आह्वान किया है कि एक बार फिर जनता के बड़े आशिर्वाद से जीतेंगे। शिंदखेड़ा धूलिया तहसील का विकास होकर रहेगा। इस तरह का विश्वास व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version