सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

खीरों थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेमरी चौकी के पास अपनी अस्करपीओ वाहन संख्या UP 33 AX 9090 से ड्राइवर राजू यादव के साथ जय शंकर प्रसाद गया प्रसाद महाविद्यालय सुमेरपुर जनपद उन्नाव में बीएससी की परीक्षा देकर घर लौट रहा था कि रास्ते में त्रिवणीे काशी महाविद्यालय सेमरी चौराहे के पास शाम लगभग 6:30 बजे एक अन्य वाहन संख्या DL4C 6534 ने स्कार्पियो को जोरदार टक्कर मार दी और उसमें बैठे पाँच अज्ञात लोगों ने राजेश सिंह पुत्र शुभेन्द्र सिंह व ड्राइवर राजू यादव को माँ बहन कि बुरी-बुरी गालिया देने लगे और मना करने पर उक्त पांचों लोगों ने राजेश सिंह पुत्र शुभेन्द्र सिंह व राजू यादव को लात घूसों व लोहेे की राड से बुरी तरह से पीट कर अधमरा कर दिया और साथ ही गाड़ी चढ़ा कर हाथ फक्चर कर दिया। वही ड्राइवर राजू के भी दोनों हाथ थोड़ दिए जिससे दोनों मरणासन्न अवस्था में पहुंच गए साथ ही स्कार्पियो गाड़ी को पूरी तरह से दबंगों ने छतिग्रस्त कर दिया।
सूचना पर पहुंचे कॉस्टेबल शैलेश कुमार ने अपनी बहादुरी दिखाते हुए दोनों को अपनी मोटरसाइकिल से लेकर आनन फानन में सीएसी खीरों पहुंचाया। दोनों को गंम्भीर चोट आने के कारण ज़िला अस्पताल रेफर कर दिया है जहां दोनों की हालत काफी नाजुक बनी हुई है।
