संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

गंतव्य संस्थान की ओर से महिला सशक्तिकरण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर राधा सैनी को गोपाल किरण समाज सेवी संस्था की जहाँआरा की अनुशंसा पर दिल्ली के हिंदी भवन में दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री मंगतराम सिंघल, पूर्व न्यायाधीश एम सी गर्ग, गांधी हिंदुस्तान साहित्य सभा की अध्यक्ष कुसुम बेन शाह, दिल्ली पुलिस की एसीपी सुरेंद्र कौर, मिसेज यूनिवर्स माया सिंह, गंतव्य संस्थान के अध्यक्ष डॉ अरविंद त्यागी ने शाल ओढ़ाकर आकर्षक सर्टिफिकेट और मोमेंटो प्रदान कर “स्त्री शक्ति अवार्ड 2019 ” से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गोपाल किरण समाज सेवी संस्था के अध्यक्ष श्री प्रकाश सिंह निमराजे इस सम्मान समारोह में उपस्थित थे। वर्तमान में राधा सैनी गोपाल किरण समाज सेवी संस्था से जुड़ी हुई हैं। राधा सैनी कि इस उपलब्धि पर उनके मित्रों शुभ चिंतकों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है। राधा सैनी जी ने अवार्ड पाने के के बाद ग्वालियर लौटने पर जहाँआरा, श्रीप्रकाश निमराजे, प्रिटी जोसी जी का आभार माना है की इनके प्रयासों की वजह से वह इस मुकाम तक पहुंच सकी हैं।
