पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

जनपद शिक्षा केन्द्र तिरला के संकुल केन्द्र उ.मा. तिरला, कन्या हाईस्कूल तिरला, हाईस्कूल बोधवाडा, हाईस्कूल सलकनपुर मेें बुधवार को 1 अप्रैल 2019 से नये शिक्षण सत्र के प्रारंभ होने व जायफुल लर्निग की ट्रेनिंग का आयोजन किया गया जिसमें बच्चे हिन्दी व गणित की गतिविधियों द्वारा आनन्दमय वातावरण मेें सीखने की गतिविधि करेंगे। बच्चे बगैर स्कूल बैग के शाला मेें प्रवेश करेंगे। सभी संकुलों से पी. एल. सी. विमर्श पोर्टल पर शिक्षकों का पंजीयन करवाया गया एवं ई-कन्टेन से जायफुल लर्निग का कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित करने की जानकारी दी गई, ताकि बच्चे आनन्ददायी अधिगम कर सकें। इस प्रशिक्षण के दौरान बी.आर.सी श्री गंगाराम अचाले, बीएसी श्री राजेन्द्रसिंह चौहान, हरेसिंह ठाकुर, सुषमा गौसर, ट्रेनर जीवन मकवाना जनशिक्षक, संजय शेखावत, मढियासिंह पटेल, संजय सोलंकी जनशिक्षक व भुवानसिंह परमार उपस्थित थे।

बी.आर.सी. श्री अचाले ने बताया कि विकासखंड तिरला में कुल 457 शिक्षकों में से आज दिनांक तक 360 शिक्षकों का पंजीयन किया जा चुका है।
