संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

23 मार्च 2019 को फरियादी मुकेश शाक्य निवासी ललितपुर कॉलोनी ने इंदरगंज थाने में रिपोर्ट लिखवायी कि ब्रजेश वाल्मीकि ने मुझे जब बताया कि आपका छोटा भाई दिलीप बेडमिंटन कोर्ट के पीछे मृत अवस्था में पड़ा है। इस मामले में थाना इंचार्ज मनीष डावर ने जब तब्दीश की तो पाया कि मृतक के पास खून से सना एक पत्थर पड़ा है जिस आधार पर पुलिस ने इसे अपने स्तर पर एफआईआर दर्ज जांच शुरू की।
पुलिस कप्तान नवनीत भसीन के कुशल मार्गदर्शन, एडिशनल एसपी सतेंद्र सिह तोमर, सीएसपी गोस्वामी के निर्देशन में थाना इंचार्ज मनीष डाबर ने इस गुत्थी को सुलझाया।
पुलिस को जब मालूम पड़ा कि बृजेश वाल्मीकि और मृतक स्मेक और शराब पीने के आदी हैं तो शक के आधार पर बृजेश को दो तीन बार बुलाकर सख्ती के साथ पूछताछ की तब जाके इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश हुआ। पूछताछ में खुलासा हुआ कि जो व्यक्ति सूचना देने आया था वही कातिल है। पुलिस ने हत्या के आरोप में बृजेश वाल्मीकि को गिरफ्तार कर लिया है।
