मीरा भाईंदर शहर में हो रहे घटिया सड़क निर्माण कार्य व भ्रष्टाचार के दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर मुस्लिम महासभा महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष रमजान खत्री ने दी आंदोलन की चेतावनी | New India Times

साबिर खान, मीरा रोड/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

मीरा भाईंदर शहर में हो रहे घटिया सड़क निर्माण कार्य व भ्रष्टाचार के दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर मुस्लिम महासभा महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष रमजान खत्री ने दी आंदोलन की चेतावनी | New India Times

मीरा भाईंदर शहर में हो रहे घटिया सड़क निर्माण कार्य व उसमें हो रहे भ्रष्टाचार के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मुस्लिम महासभा महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष रमजान खत्री ने आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।

मीरा भाईंदर शहर में हो रहे घटिया सड़क निर्माण कार्य व भ्रष्टाचार के दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर मुस्लिम महासभा महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष रमजान खत्री ने दी आंदोलन की चेतावनी | New India Times

मुस्लिम महासभा के महाराष्ट्र अध्यक्ष श्री रमज़ान खत्री ने प्रेस रिलीज के माध्यम से मीडिया को बताया कि मीरा रोड के वार्ड क्रमांक-9 हैदरी चौक में मीरा भाईंदर महानगर पालिका द्वारा नरेंद्र पार्क से हैदरी चौक तक सीसी रोड का काम चल रहा है जो कि विधायक नरेंद्र मेहता के विधायक निधि से हो रहा है जिसका टेंडर मुस्कान कंस्ट्रक्शन कंपनी को महानगर पालिका ने दिया है। यहां कांग्रेस नगरसेवक व कांट्रैक्टर राजू सिंह की मिलीभगत से नया नगर में रोड व गटर के सीसी रोड कार्य मानक के विरुद्ध हो रहा है। यहां सीसी सीमेंट रोड पर साफ पानी के बदले कटर का गंदा व खारा पानी इस्तेमाल किया जा रहा है जिससे सीसी रोड जल्द खराब हो जाएगा और इस रोड में जल्द से जल्द खड्डे पड़ जाएंगे, इसलिए इसके ऊपर जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए। महानगरपालिका आयुक्त बालाजी खातगावकर साहब से विनती करते हैं कि मुस्कान कंस्ट्रक्शन कंपनी राजू सिंह नामक कॉन्टेक्टर की है जिस पर जल्द से जल्द कार्यवाही हो और महानगर पालिका के नया नगर के इंजीनियर सचिन पाटिल पर भी कार्रवाई हो क्योंकि सन्डे होलीडे के वक्त भी मुस्कान कंस्ट्रक्शन कंपनी गार्डन का काम हो या गटर का काम रोड का काम चालू कर देता है और इनका इंजीनियर साइट पर आते नहीं हैं इसके लिए सचिन पाटिल के ऊपर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

मीरा भाईंदर शहर में हो रहे घटिया सड़क निर्माण कार्य व भ्रष्टाचार के दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर मुस्लिम महासभा महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष रमजान खत्री ने दी आंदोलन की चेतावनी | New India Times

श्री रमजान खत्री ने बताया कि मीरा रोड नया नगर के लोढ़ा रोड राम रहीम गार्डन के अंतर्गत पीसीसी का काम गलत तरीके से चल रहा है। गार्डन में पहले से बिछी हुई लादियों के ऊपर पत्थरों को बिछा के पीसीसी की जा रही है जिसका वीडियो भी मौजूद है। इस लिए इस कार्य में शामिल सभी दोषियों कार्रवाई होनी चाहिए और अगर इन पर कार्रवाई नहीं हुई तो मुस्लिम महासभा महाराष्ट्र प्रदेश की तरफ से आंदोलन किया जाएगा जिसकी जवाबदारी महानगरपालिका आयुक्त, कार्यकारी अभियंता, जूनियर इंजीनियर की रहेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version