स्कूल में बच्चों से लगवाई गई झाड़ू | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

स्कूल में बच्चों से लगवाई गई झाड़ू | New India Times

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल के गृह जनपद में सरकारी स्कूलों में बच्चों की ज़िन्दगियों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यहाँ पढ़ने आये बच्चों से स्कूल के मैदान में झाडू लगवाई जा रही हैह यही नहीं टीचर कुर्सी पर बैठी गप्पे मारती दिख रही है और बच्चे झाडू लगाते हुए दिख रहे हैं। मामला बहराइच के जरवल शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले झुकिया प्राथमिक विद्यालय का हैं. इस स्कूल से आज सुबह एक वीडियो वायरल होने के बाद खलबली सी मच गई है। वहीं इस मामले पर खंड शिक्षा अधिकारी जांच के बाद कार्रवाई की बात कहते नज़र आ रहे हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में एक बेहतर शिक्षा को जिले के सरकारी टीचर पलीता लगा रहे हैं। जहाँ एक ओर सरकार शिक्षा को लेकर सख्त है तो वहीं सरकार की ही बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री के गृह जनपद मासूम छात्रों के साथ ऐसा खिलवाड़ बड़ी चिंता का विषय है। आपको बता दें की आज जरवल इलाके के झुकिया प्राथमिक बिद्यालय के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए जिसमें एक में कुछ बच्चे स्कूल ग्राउंड में झाडू लगाते हुए नज़र आ रहे हैं और दूसरे वायरल वीडियो में स्कूल का बोर्ड दिख रहा है और साफ़ देखा जा सकता है कि स्कूल टीचर अंदर सहकर्मी के साथ गप्पे मार रही हैं और बाहर बच्चा झाड़ू लगा रहा है। पढ़ लिख कर उज्जवल भविष्य की कामना लिए स्कूल आये बच्चों के हाथों से किताबें छीन झाडू पकड़ाने वाले ऐसे शिक्षक सरकार की मंशाओं पर पलीता लगा रहे हैं और इन मासूम बच्चों की ज़िन्दगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। हमने जब इस मामले पर बीएसए से बात की तो उन्होंने मामले कि जांच करवाने के बाद कार्रवाई की बात कही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version