जिलाधिकारी ने किया सेवापुरी व रोहनिया विधानसभा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण | New India Times

हनीफ खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी ने किया सेवापुरी व रोहनिया विधानसभा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण | New India Times

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने मंगलवार को विधानसभा रोहनिया और सेवापुरी क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मतदान केन्द्रों पर बूथों की संख्या, उनके बीच मतदाता लाइनों के लिए पर्याप्त स्थान, भवन की स्थिति उसमें पंखे बल्ब, रैम्प, मतदान केन्द्रों को जाने वाले मार्गों की स्थिति और पीने के पानी, विद्युत आपूर्ति, शौचालय और उसमें पानी, बाल्टी, मग इत्यादि सहित सभी मूलभूत सुविधाएं तैयार रखने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने किया सेवापुरी व रोहनिया विधानसभा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण | New India Times

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने मिसिरपुर, आराजी लाइन, बीरभानपुर, मेहंदी गंज, हरसोर, दिनदासपुर,बेरुका, सेवापुरी, पुरंदरपुर, नोनखरा तथा रामडीह सहित कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान विभिन्न प्राइमरी स्कूलों, पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में चल रही क्लासों को भी चेक किया और मिड डे मील खा रहे बच्चों से जानकारी ली। क्षेत्र में शराब की दुकानों पर बिक रही शराब की बोतलों पर लगे लेबल चेक किए कि अवैध व नकली तो नहीं। उन्होंने दुकानदारों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि सामान्य से अधिक मात्रा में शराब खरीदने वालों का विवरण रजिस्टर में दर्ज करने के साथ उसकी फोटो व मोबाइल नंबर भी रिकॉर्ड में रखें। दुकान निर्धारित समय पर खोलने और बंद करने में समयपालन सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया। गांव की जनता से सम्वाद के दौरान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव को प्रभावित करने वालो से सावधान रहने और इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को देने को कहा। निर्वाचन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने व आपसी सौहार्द कायम रखने की भी हिदायत दी। उन्होंने मतदान केन्द्रों में बूथों के प्रवेश द्वार पर साफ एवं स्पष्ट अक्षरों में विधानसभा का नाम व संख्या, मतदान केंद्र का नाम व संख्या,बूथ संख्या इत्यादि सभी विवरण बताये गये अनुसार ही लिखवाने के निर्देश दिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version