बुरहानपुर के मुफ़्ती अरशद को फ़ैज़पुर महाराष्ट्र में मिला रहमानी अवार्ड | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर के मुफ़्ती अरशद को फ़ैज़पुर महाराष्ट्र में मिला रहमानी अवार्ड | New India Times

धार्मिक संस्थान दारूल उलूम शेख अली मुत्तक़ी, उतावली सराऐ, आदिलपुरा बुरहानपुर में पदस्थ धर्माचार्य मुफ़्ती सैयद अरशद अली मिल्ली रहमानी को उनके पैतृक गांव फ़ैज़पुर महाराष्ट्र में धार्मिक विद्वानों, हाफ़िज़ों और गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में शैखुल हदीस मअहदे मिल्लत और क़ाज़ी ए शरीअत हज़रत मुफ़्ती हसनैन महफ़ूज़ रहमानी के शुभ हाथों से रहमानी अवार्ड से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि मुफ़्ती सैयद अरशद अली विगत देढ़ दशक से दारूल उलूम शेख अली मुत्तक़ी में धर्म शिक्षा दे रहे हैं और कई इस्लामी किताबों के लेखक हैं। दारूल उलूम शेख अली मुत्तक़ी के महा संचालक मुफ़्ती रेहमत उल्ला क़ासमी सहित संस्थान के पदाधिकारियों, सदस्यों और नगर के गणमान्य महानुभवों ने मुफ़्ती साहब के सम्मानित होने पर उनका अभिनंदन करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version