मकसूद अली, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:
एमआईएम के विदर्भ अध्यक्ष तथा अमरावती मनपा के पार्षद अब्दुल नाजीम की अध्यक्षता में पांढरकवडा रोड स्थित एमआईएम के कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर MIM के यवतमाल जिला अध्यक्ष तथा उमरखेड के पार्षद सैय्यद इरफान ने पार्टी प्रमुख सांसद असदोद्दीन ओवैसी के आदेशानूसार यवतमाल शहर अध्यक्ष पद पर चांद मुहम्मद की नियुक्ती की।
इसी प्रकार वंचीत बहुजन आघाडी के यवतमाल वाशीम मतदारसंघ के उम्मीदवार प्रोफेसर प्रवीण पवार की अगुवाई में लोकसभा चुनाव की रणनिती तय करने के लिये एक बैठक का आयोजन भी किया गया। प्रोफेसर प्रवीण पवार उच्चविद्या विभूषित तथा संपूर्ण विदर्भ में परिचित हैं।
हाल ही में शहर अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किये गये चांद मुहम्मद को पार्टी को मजबूत करने, वंचित, शोषित, पिछडे तथा मुस्लिम समाज को न्याय व हक़ दिलाने के लिए सदा प्रयास किया है।इन्होंने अनेक कार्यक्रमों द्वारा गरीबों की सेवा तथा विद्यार्थियों व नागरिकों की मदद के लिए हमेशा प्रयास किये। इनके प्रयासों को देखते हुए महाराष्ट्र प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा विधायक इम्तियाज जलील, विधायक वारिस पठाण आदि पदाधिकारियों ने सर्वसहमति से उन्हें शहर अध्यक्ष पद पर नियुक्त करने के आदेश दिये।

इस अवसर पर MIM के विदर्भ अध्यक्ष अब्दुल नाजीम द्वारा चांद मुहम्मद को नियुक्ति पत्र दिया गया। उन्होंने अपनी नियुक्ति का श्रेय जिला अध्यक्ष सैय्यद इरफान, एमआईएम यूथ के विदर्भ अध्यक्ष शाहिद नूराभाई गुंगूनवाला तथा विदर्भ अमरावती डिव्हिजन कमिटी के सदस्य इंजिनियर जकी अहमद, मुहम्मद दानिश तथा दिगर पदाधिकारियों को दिया।
इस दौरान बैठक में मौजूद लोगों ने चांद मुहम्मद का माल्यार्पण कर स्वागत किया। शहर कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी इस प्रकार है:- शेर खान, एडवोकेट सैय्यद शाहरुख, सैय्यद वासिक, मोहम्मद समीर (सॅम), अमजद गौरी।
बैंठक में यवतमाल शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
