अबरार अहमद खान, स्टेट ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र भारत चुनाव आयोग द्वारा देश भर में आदर्श आचार संहिता 10 मार्च को लागू कर दी है जो 27 मई 2019 तक प्रभावी रहेगी, ऎसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर उनके नाम से विवेक ओबराय द्वारा अभिनीत फिल्म “पीएम नरेन्द्र मोदी” का 05 अप्रैल 2019 को प्रसारण किया जाना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होगा। कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सैयद ख़ालिद कैस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में भारत निर्वाचन आयोग से मांग की है कि 05 अप्रैल को प्रदर्शित होने वाली फिल्म पीएम नरेन्द्र मोदी पर रोक लगाई जाए जिसके प्रदर्शन से चुनाव पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। पीएम नरेन्द्र मोदी के महिमामंडन पर आधारित यह फिल्म जानबूझकर चुनाव के समय प्रदर्शित कराया जाना भाजपा की सोची समझी साज़िश है।
