सद्दाम हुसैन, लखनऊ (यूपी), NIT:

लखनऊ जिला के मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते चाचा-भतीजे की जल कर दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक ने दुःख व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।

मिली जानकारी के मुताबिक मोहनलालगंज तहसील के रधिकापुर नयी जेल के निकट विद्युत लाइन का तार झोपडी के ऊपर से गया हुआ है। आज दोपहर एबीसी बिजली तार से ब्लास्ट हुआ और आग के गोले शिव चरण रावत की झोपडी पर गिरने लगे, यह दृश्य देखते ही जितेंद्र रावत 25 टीन के नीचे से घर की ओर भागा जहां पर भतीजा निशांत 5 वर्ष अंदर था जिसे जी जान लगाकर बचाने का प्रयास जितेंद्र ने किया लेकिन देखते ही देखते चिनगारियों ने भीषण आग का रूप ले लिया, बुरी तरह से आग से जलने के कारण मृतक जितेंद्र ने भतीजे को बचाने के लिए कपड़े लपेट लिए लेकिन भतीजे के साथ ही उसकी भी जल कर मौत हो गई। मौके पर क्षेत्रीय विधायक अंबरीश सिंह पुष्कर ने पहुंच कर मृतक परिवार के प्रति शोक व्यक्ति करते हुए आर्थिक सहायता प्रदान की। इस मामले में बिजली विभाग ने अपना पल्ला झाड़ते हुए किनारा कर लिया जिससे ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है।
