संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर क्राइम ब्रांच पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने जा रहे शातिर हथियार तस्कर देवेंद्र उर्फ देवा जादौन निवासी जिला भिंड को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 अवैध देसी पिस्टल, मैगजीन व जिंदा कारतूस बरामद किया है। बताया जाता है कि आरोपी देवेंद्र उर्फ देवा जादौन पूर्व में भी हथियारों का सौदागर रह चुका है जिस पर कई आर्म्स एक्ट के मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह सेंधवा मध्य प्रदेश से ₹15000 प्रति पिस्टल खरीद कर लाया था और वह अधिक मुनाफे में बेचना चाहता था। ग्वालियर पुलिस इस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है और अवैध हथियारों के तार कहां तक जुड़े हैं उन तक पहुंचने के लिए पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में जुटी गई है।
