चुनाव आचार संहिता के दौरान शराब के अवैध विक्रय और अवैध परिवहन पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

चुनाव आचार संहिता के दौरान शराब के अवैध विक्रय और अवैध परिवहन पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश | New India Times

लोकसभा निर्वाचन-2019 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतेज़ाम किये जा रहे हैं। निर्वाचन के लिए गठित इंफोर्समेंट कमेटी की बैठक में कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी उमेश कुमार ने कहा कि जिले में शराब के अवैध विक्रय और उसके अवैध परिवहन तथा अवैध भण्डारण पर भी सख्ती से रोक लगायी जा रही है। जिले में टोकन और कूपन के माध्यम से शराब देने वाले विक्रेताओं के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्टर ने अधिकारियों को दिये हैं। कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी उमेश कुमार ने कहा है कि अधिकारी वाहनों के अवैध संचालन और अवैध लेन-देन पर भी निगरानी रखें और सख्ती से कार्यवाही करें और सर्व संबंधित विभाग समन्वय से सघन चेकिंग और कार्यवाही करें।

बैठक में एडीएम तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोमानुस टोप्पो, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनिल पाटीदार सहित आयकर, वाणिज्यिकर, आबकारी, परिवहन, दूरसंचार, कोषालय सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में कलेक्टर श्री उमेश कुमार ने कहा कि निर्वाचन की सुचिता बनाये रखने के लिए जरूरी है कि निर्वाचन के दौरान होने वाले व्यय पर सतत् निगरानी रखी जाये। अवैध गतिविधियों पर भी सख्ती से रोक रहे और इन गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए। सभी अधिकारी अपने विभागों में एक-एक नोडल अधिकारी भी तैनात करें। पर्याप्त संख्या में उड़नदस्तों का गठन कर मैदानी स्तर पर सतत् निगरानी का कार्य जारी रखे। उन्होंने कहा कि ऐसी आबकारी दुकानें जिनकी बिक्री में 30 प्रतिशत से अधिक का इजाफा हुआ है वहां पर विशेष ध्यान देकर उचित कार्यवाही की जाए। बैठक में निर्देश दिये गये कि प्रत्याशियों का बैंक खाता तुरंत खोले तथा उन्हें चेकबुक उपलब्ध कराये। बस स्टेशन, रेल्वे स्टेशन, जिले की सीमाओं पर निगरानी के लिए चाकचौबंद व्यवस्था की जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version