राजस्थान में कांग्रेसी लोकसभा उम्मीदवारों की सूची राहुल गांधी के 26 मार्च के दौरे के बाद होगी जारी | New India Times

अशफाक कायमखानी, जयपुर/नई दिल्ली, NIT:

राजस्थान में कांग्रेसी लोकसभा उम्मीदवारों की सूची राहुल गांधी के 26 मार्च के दौरे के बाद होगी जारी | New India Timesदिल्ली में आज पहले दोपहर को राजस्थान लोकसभा के उम्मीदवार चयन को लेकर स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग हुई जिसमें सभी 25 सीटों पर फाइनल मंथन होने के बाद रिपोर्ट केन्द्रीय चुनाव समिति को सौंपी गई जिसके बाद शाम को सीटवार बने पैनल पर विचार विमर्श होकर करीब पंद्रह सीटों के एकल नाम पर सहमति बनने के अलावा अन्य कुछ सीटों पर सम्भावित नाम का विरोध होने के बाद उन सीटों के उम्मीदवारों के नाम एक दफा रोक लिया गया।
दिल्ली में पहले से मौजूद प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के अलावा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व अविनाश पाण्डे के आज सुबह दिल्ली पहुंचने के बाद तीनों नेताओं ने पहले स्क्रीनिंग कमेटी व फिर सीईसी की बैठक में भाग लेकर मोटे तौर पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिये लेकिन 26 मार्च को राहुल गांधी के श्रीगंगानगर व बीकानेर क्षेत्र का दौरा होने को लेकर सूची जारी करने को टाल कर अब 26 मार्च के बाद सूची जारी करना तय हुआ है।
राजनीतिक सूत्रों के अनुसार राजस्थान की झूझूनु व नागौर लोकसभा क्षेत्र से राजबाला ओला व ज्योती मिर्धा के नाम तय होने की आशंका को लेकर दोनों सम्भावित उम्मीदवारों के स्थानीय स्तर पर टिकट का विरोध करने वाले अधिकांश नेताओं ने दिल्ली में हाईकमान से मिलकर व कुछ नेताओं ने मीडिया के मार्फत अपनी बात पहुंचाने के बाद एक दफा दिग्गज नेता सकते में आ गये थे। सूत्रों के अनुसार पता चला कि उसके कुछ समय बाद इस तरह के विरोध के बावजूद सीईसी ने नागौर से ज्योती मिर्धा व झूंझनू से राजबाला ओला का ही नाम तय किया है।
21-मार्च को भाजपा के सोलह उम्मीदवारों की सूची आने के बाद कांग्रेस वर्कर आज कांग्रेस की पहली सूची का इंतेज़ार कर ही रहे थे कि प्रभारी महामंत्री अविनाश पाडे ने बताया कि सूची 26 मार्च के बाद आयेगी। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि उम्मीदवारों की सूची लगभग तैयार करके जारी करने से ठीक पहले राजस्थान के नेताओं ने सोचा कि टिकट मिलने या ना मिलने को लेकर राहुल गांधी के सामने किसी तरह का विरोध प्रदर्शन ना हो इस लिये उनके कहने पर ही सूची को आज की बजाय 26 मार्च के बाद जारी करना तय हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version