संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद लापरवाही बरतने वाले बंटी जाटव मिस्त्री पर मृतक के पिता फरियादी द्वारका प्रसाद पुत्र छोटेलाल कुशवाह की शिकायत पर धारा 304 ए के तहत थाना बिलौआ में मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि ट्रांसफार्मर चढ़ाते समय बिना परमिट के काम किया जा रहा था जिसके कारण मृतक को करंट लग गया और उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस करंट लगने से इलाज के दौरान बल्लू पुत्र प्रताप कुशवाहा उम्र 32 वर्ष निवासी गंगापुर थाना बिलौआ की मृत्यु हो गई थी। परिजनों ने बिजली विभाग के कर्मचारी एवं एमपीईबी ठेकेदार के कर्मचारी बंटी पर आरोप लगाया है कि ट्रांसफार्मर चढ़ाने के लिए बल्लू को घर से बुला कर ले गए थे जिसके कारण बल्लू कुशवाहा करंट की चपेट में आ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने गुरुवार दोपहर थाने का घेराव कर बंटी पर मामला दर्ज करने को लेकर थाना बिलौआ पर हंगामा करते रहे जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाने में 304 ए के तहत एफआईआर दर्ज किया गया।
