धुलेड़ी पर्व पर भगोरिया मेला का हुआ आयोजन, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पर्व | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

धुलेड़ी पर्व पर भगोरिया मेला का हुआ आयोजन, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पर्व | New India Times

धार जिले में आदिवासी लोक पर्व भगोरिया मेला का आयोजन हुआ। धुलेड़ी पर्व पर तिरला के गंगानगर मेें भगोरिया पर्व पर मेला आयोजित किया गया। इस दिन ग्रामीणजन आदिवासी परंपरा के अनुसार ढोल – मांदल की थाप पर नाचते और संज – संवकर भगोरिया मेले मेें पहुंचे। आदिवासी ग्रामीण मांदल की थाप व बांसुरी की मधुर धुन पर थिरकते हुए, इस आनंद उत्साह के महापर्व भगोरिया बड़े ही धुमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।

धुलेड़ी पर्व पर भगोरिया मेला का हुआ आयोजन, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पर्व | New India Times

इस मेले में यह भी परंपरा है कि यहाँ पर भेरूबाबा का मंदिर है, यहाँ पर जो भी व्यक्ति मन्नत मांगता है उसकी मन्नत पूर्ण होने पर वह आज के दिन गल गल बाबा की जयकारे के साथ मन्नत पूरी करने के लिए भेरूबाबा के मंदिर पर ऊपर एक जगह पर बांधकर एक व्यक्ति निचे से रस्सी के साथ चारों ओर घूमता है और भेरूबाबा की जयघोष के साथ अपनी मन्नत पूरी करता है। इस प्रकार यहाँ पर एक परंपरा यह भी है कि महिलाओं को चूल पर घुमाया जाता है।
इस भगोरिया पर्व का बड़े, बच्चे, युवा और युवती मेले का आनंद लेते हैं और इस मेले मेें खाने-पीने की वस्तुओं से लेकर खेल खिलौने और युवती द्वारा साज श्रृंगार की खरीदी भी करते है। इस भगोरिया मेला का आनंद बच्चे के साथ ही बड़े भी हर्षोल्लास के साथ लेते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version