मकसूद अली, नागपुर(महाराष्ट्र),NIT;
मोवमेंट फॉर पीस एंड जस्टिस फॉर वेलफेयर (MPJ) ने नागपुर में महिला सशक्तिकरण पर एक अखिल महाराष्ट्र महिला गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत की। प्रोग्राम में वक्ताओं ने स्वास्थ्य से ले कर आर्थिक सशक्तिकरण के मुद्दों पर महिलाओं का मार्गदर्शन किया।
गोष्ठी में शामिल हुई तमाम महिलाओं का स्वागत करते हुए एम् पी जे, महिला कोष्ठ की प्रदेश सचिव डॉक्टर तसनीम बानो ने महिला के स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े अहम मामलों पर प्रकाश डाला। इस संगोष्ठी को संबोधित करते हुए, डॉ. (श्रीमती) भाग्लाने ने मानवता के विकास में महिलाओं की भूमिका पर सविस्तार रोशनी डाली। श्रीमती योगिनी ताई दोडके ने भी महिलाओं के पोषण एवं अन्न के अधिकारों पर सविस्तार बात की।
इस अवसर पर पर ज़ैनुल आबेदीन, सचिव एम् पी जे ने कहा कि, मुल्क में महिलाएं मर्दों से ज़्यादा काम करती हैं तथा उन्हें पब्लिक लाइफ में 33% नहीं बल्कि 50% रिजर्वेशन मिलना चाहिए।
