संदीप शुक्ला, ग्वालियर/भिंड (मप्र), NIT:

भारतीय प्रशासनिक सेवा 2011 बैच के अधिकारी डॉ जे विजय कुमार ने आज जिला कलेक्ट्रेट भिण्ड पहुंचकर जिला कलेक्टर का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
नवागत कलेक्टर डॉ जे विजय कुमार ने अपर कलेक्टर श्री अनिल चांदिल से कलेक्टर भिण्ड का चार्ज प्राप्त किया। नवागत कलेक्टर डॉ जे विजय कुमार संचालक, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मध्यप्रदेश शासन भोपाल के प्रभार से भिण्ड जिले में कलेक्टर पदस्थ किया गया है।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड श्री आरपी भारती, संयुक्त कलेक्टर श्री गणेश जायसवाल, एसडीएम भिण्ड श्री एचबी शर्मा, सहायक संचालक जनसंपर्क श्री अरूण शर्मा, जिला कोषालय अधिकारी श्री अमित वर्मा उपस्थित थे।
