थांदला में लोक पर्व भगोरिया के अवसर पर कांग्रेस ने निकाली ऐतिहासिक गैर | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

थांदला में लोक पर्व भगोरिया के अवसर पर कांग्रेस ने निकाली ऐतिहासिक गैर | New India Times

झाबुआ जिले के थांदला में आनंद उत्साह का महा पर्व भगोरिया बड़े ही धूम धाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस महा लोक पर्व पर कांग्रेस पार्टी द्वारा भगोरिया मेले पर ऐतिहासिक गैर निकाली गई। गैर पुरानी कृषि उपज मंडी से नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई निकाली गई। इस दौरान सांसद कांतिलाल भूरिया के नेतृत्व में ढोल, मांदल की थाप पर ग्रामीण जन के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी थिरक रहे थे।

थांदला में लोक पर्व भगोरिया के अवसर पर कांग्रेस ने निकाली ऐतिहासिक गैर | New India Times

गैर में सांसद कांतिलाल भूरिया, थांदला विधायक वीरसिंग भूरिया, प्रदेश प्रभारी महेश जोशी, जिलाध्यक्ष निर्मल मेहता, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति राजेश डामोर, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष व समाजसेवी सुरेशचंद्र जैन, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोर, प्रदेश कांग्रेस सदस्य गुरूप्रसाद अरोरा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नगीन शाहजी, वरिष्ठ नेता रमेश भटेवरा, कालूसिंह नलवाया, नंदलाल,नपं उपाध्यक्ष मनीष बघेल, जिला कांग्रेस प्रवक्ता आचार्य नाम देव, साबिर फिटवेल, कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत, अरुण औहारी, भूरसिंग सिंगाड, नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण राठौर, युवा नेता जसवंत भाबोर, पूर्व जनपद अध्यक्ष चैनसिंह डामोर, युवा नेता राजेश डामोर, कलावती मेड़ा, पूर्व नपं अध्यक्ष राजेश डामोर,गुलाम कादर खान,क्लेमेंशी डोडियार,पार्षद अली असगर पटवारी, आनंद चौहान, काऊ जैन,पार्षद रीना विकास रावत,अफसाना कादर शेख,कमालुद्दीन शेख, कामगार कांग्रेस सचिव जितेंद्र धामन, जिलाध्यक्ष कादर शेख,आईटी सेल जिलाध्यक्ष शम्मी खान,हरीश पंचाल,शहर युकां अध्यक्ष सुधीर भाबोर, उपाध्यक्ष महेंद्र नागर, हवा खडि़या,सैयदा मोइनुद्दीन,यतीश छिपानी, पूर्व पार्षद किशोर खडिय़ा, अक्षय भट्ट, सरपंच रालू वसुनिया, जयसिंह वसुनिया, दीपक बिलाल, शंकर डामोर, चतरू खोखर, जनपद सदस्य रसूल भाबर, फौजदारसिंह डामोर, रूसमाल मैडा़, बंसीलाल पाटीदार, चेनसिंग मुणिया, कमलेश सोनी, आशीष कटारा, महेश पाटीदार, सुनील चरपोटा, दिनेश डामोर, बंटी भारती, श्रीमंत अरोड़ा, संदीप अरोड़ा, बहादुर हटीला, मानसिंह भूरा, चिरंजीव विक्की डोडियार, रोशन बारिया, शाहरुख खान, श्याम मोरिया, मिठू सिंह गणावा, राकेश प्रजापत आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version