नंदुरबार लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद हिना गावित को उम्मीदवार बनाए जाने का मराठा क्रांति मोर्चा ने किया विरोध, भाजपा के खिलाफ चुनाव प्रचार की दी चेतावनी | New India Times

सलीम शेख, नंदुरबार (महाराष्ट्र), NIT:

नंदुरबार लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद हिना गावित को उम्मीदवार बनाए जाने का मराठा क्रांति मोर्चा ने किया विरोध, भाजपा के खिलाफ चुनाव प्रचार की दी चेतावनी | New India Timesनंदुरबार लोकसभा क्षेत्र में वर्तमान बीजेपी सांसद हिना गावित के खिलाफ मराठा क्रांति मोर्चा ने अभियान छेड़ दिया है जिससे भाजपा के संभावित उम्मीदवार डाॅ हिना गावित की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

जानकारी के अनुसार धुले जिला मराठा क्रांति मोर्चा की तरफ से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रावसाहेब दानवे को हिना गविता को उम्मीदवारी नहीं देने की मांग की गई है। मराठा क्रांति मोर्चा ने चेतावनी दी कि अगर बीजेपी गावित को उम्मीदवारी देती है तो भाजपा उम्मीदवार हिना गावित के खिलाफ वह प्रचार करेंगे। नंदुरबार लोकसभा क्षेत्र से सांसद डॉ हिना गावित को प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि नंदुरबार जिले में आदिवासी लोग धनगर समुदाय को आदिवासी समाज जैसी सेवाओं के कारण पहले से नाराज हैं और सरकार के इस फैसले के खिलाफ मोर्चा भी खुल गया है ऐसी स्थिति में कांग्रेस ने आदिवासियों को खड़ा किया है। ऐसी विसम परिस्थिति में मराठा क्रांति मोर्चा ने भी हिना गावित के खिलाफ मोर्चा खोल दी है और मांग की है कि भाजपा गावित को उम्मीदवारी ना दे। यह अनुरोध भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रावसाहेब दानवे को भेजा गया है। विशेष बात यह कि गावित को उम्मीदवारी देने पर मराठा क्रांति मोर्चा ने इसके खिलाफ अभियान चलाने की चेतावनी दी है।
धनगर समुदाय के बारे में राज्य सरकार की भूमिका नंदुरबार में गावित परिवार के लिए चिंता का कारण हो सकती है। सरकार का यह फैसला डॉ हिना गावीत का अपमान करने वाला है। गावित परिवार फंस गया है क्योंकि इसमें उसे पार्टी के खिलाफ जनजातीय समुदाय के अधिकारों को प्रतिरोध का सामना करना पड़ता है।
ऐसी स्थिति में यहां कांग्रेस को अपेक्षित लाभ मिलने की उम्मीद की जा रही है जबकि भाजपा कठिन परिस्थिति का सामना कर रही है। हिना गावित ने स्पष्ट किया कि भाजपा में उनके अलावा कोई और उम्मीदवार नहीं है लेकिन वर्तमान स्थिति को देखते हुए, हिना गावित को आने वाले चुनावों में जीतने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version