मनोहर पर्रिकर की आखिरी झलक पाने के लिए पणजी की सड़कों पर उमड़ा जन सैलाब | New India Times

शिल्पा शुक्ला, पणजी/नई दिल्ली, NIT:

मनोहर पर्रिकर की आखिरी झलक पाने के लिए पणजी की सड़कों पर उमड़ा जन सैलाब | New India Times

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के अंतिम दर्शन करने के लिए गोवा की राजधानी पणजी की सड़कों पर सोमवार को हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। पर्रिकर का पार्थिव शरीर यहां बीजेपी कार्यालय में लाया गया ताकि पार्टी कार्यकर्ता उन्हें अंतिम विदाई दे सकें। पर्रिकर का पैनक्रिएटिक कैंसर कारण रविवार शाम को निधन हो गया था।

इसके बाद उनका पार्थिव शरीर बीजेपी कार्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर कला अकादमी ले जाया जाएगा जहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। तिरंगे में लिपटा पर्रिकर का पार्थिव शरीर जब बीजेपी कार्यालय में लाया गया तो वहां मातम छा गया और उनके सैकड़ों समर्थकों की आंखें नम हो गईं।

मुख्यमंत्री का पार्थिव शरीर लेकर आ रहे ट्रक ने पणजी के डोना पौला में उनके निजी आवास से पांच किलोमीटर की दूरी तय की। इस छोटे से तटीय राज्य से देश के रक्षा मंत्री बने पर्रिकर के पार्थिव शरीर के दर्शन करने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। राजधानी के केंद्र में बीजेपी कार्यालय के आसपास का इलाका लोगों से भर गया जहां वे पर्रिकर को अंतिम विदाई देने पहुंचे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version