गरीब परिवार की बिटिया के हाथ पीले कराने के लिए संस्था ने बढाया कदम | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

गरीब परिवार की बिटिया के हाथ पीले कराने के लिए संस्था ने बढाया कदम | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के बरवर कस्बे में गरीब मजबूर वेल्फेयर सोसायटी के पदाधिकारियों व नगर के सम्मानित लोगों ने धनराशि सौंपी है।
नगर में नवगठित संस्था की दूसरी बैठक मैन बाज़ार स्थित हिन्द मेडिकल स्टोर के पीछे हसीब मालिक के मकान में सम्पन्न हुई जिसमें संस्था को पंजीकृत कराए जाने पर विचार करने के साथ भविष्य की कार्ययोजना पर विचार किया गया साथ ही आज एक गरीब लड़की के विवाह में संस्था द्वारा दी गई आर्थिक मदद पर भी प्रकाश डाला गया।
‌इस शुभ कार्य में जानकारी के अनुसार आकिब सुफियान, चौकी प्रभारी अतुल कुमार, हसीब मलिक, शकील अहमद, रेहान खान, सचिन अग्निहोत्री, डॉ0 जावेद असलम, अफरोज खान, अब्दुल मुईद, सर्वेश कुमार, मौलाना शहीम, अली शहवाज, रियाज बुक सेलर, शुकान्त मिश्रा, तालिब मंसूरी, मो0सईद आशू, आरिफ पत्रकार आदि गरीब बिटिया के विवाह में सहयोग के भागीदार बने।
संस्था अध्यक्ष आकिब सुफियान ने सभी का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया।

आज की बैठक में मुख्य रूप से डॉ0 शाहिद अली, सर्वेश कुशवाहा, चेयरमैन पति मिर्जा शाहिद बेग, सुनील कुमार, आकिब सुफियान, मिर्ज़ा अलिम बेग, शकील अहमद, दानिश एडवोकेट, अब्दुल मुईद खान, तहसीन हैदर, शुकान्त मिश्रा, रेहान खां, यामीन बेग, आरिफ पत्रकार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

By nit

Exit mobile version