25 हजार रुपए का इनामी बदमाश हथियारों समेत गिरफ्तार | New India Times

दया शंकर पांडेय, ब्यूरो चीफ, प्रयागराज (यूपी), NIT:

25 हजार रुपए का इनामी बदमाश हथियारों समेत गिरफ्तार | New India Times

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा गंभीर धाराओं में वांछित आरोपियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत रविवार को सोरांव थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण चतुर्वेदी व उनकी टीम के सहयोग से नबाबगंज वकील हत्त्याकांड का मुख्य आरोपी 25 हजार रुपये के इनामी पप्पू मौर्या उर्फ शैलेन्द्र कुमार मौर्या पुत्र शिवशरण मौर्या निवासी सेवाईत को मुखबिर की सूचना पर एक 315 बोर के कट्टा व दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार गया। इसके ऊपर प्रतापगढ़, प्रयागराज में एक आधा दर्जन से ज्यादा FIR विभिन्न थानों में दर्ज हैं। उस पर 302, 307 सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। वहीँ रविवार को सोरांव के अपराध संख्या 230/19 में चालान करके उसे नैनी जेल भेज दिया गया है।

25 हजार रुपए का इनामी बदमाश हथियारों समेत गिरफ्तार | New India Times

वहीं इसी पुलिस टीम के द्वारा कई देशी शराब की भठियाँ भी तोड़ी गई हैं और 40 लीटर देसी शराब पकड़ा गया है। इसमें भी चार लोगों का चालान करके जेल भेजा गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version