15 मार्च से लापता इंडिया अनबाउंड़ के संपादक नित्यानंद पांडेय का भिवंडी तालुका के खार्डी स्थित नाले में मिला शव, हत्या कर लाश को नाले में फेंकने का शक, पत्रकारों में जबरदस्त आक्रोश | New India Times

शारिफ अंसारी, ब्यूरो चीफ, थाणे (महाराष्ट्र), NIT:

15 मार्च से लापता इंडिया अनबाउंड़ के संपादक नित्यानंद पांडेय का भिवंडी तालुका के खार्डी स्थित नाले में मिला शव, हत्या कर लाश को नाले में फेंकने का शक, पत्रकारों में जबरदस्त आक्रोश | New India Times

भिवंडी तालुका पुलिस ने इंडिया अनबाउंड़ के संपादक नित्यानंद पांडेय का शव भिवंडी-वसई रोड पर स्थित खार्डी गांव के पास नाले से बरामद किया है। पत्रकार पांडेय गत 15 मार्च से लापता थेे। उनका शव खार्डी के नाले से मिलने से जहां क्षेत्र में हडकंप मचा हुुआ है वहीं यह हत्या कांड भिवंडी तालुका पुलिस के लिए एक चुनौती बन गई है। हत्या की सूचना मिलते ही पत्रकारों में जबरदस्त गम व गुस्से की लहर दौड़ गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नित्यानंद पांडेय मीरा-भाईंदर से प्रकाशित होने वाले इंडिया अनबाउंड साप्ताहिक समाचार पत्र एवं मासिक पत्रिका के संपादक थे जो गत 15 मार्च 2019 से लापता थे, जिनके लापता होने की शिकायत शनिवार 16 मार्च को काशीमीरा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी। बताया जा रहा है कि मृतक पत्रकार उक्त पत्रिका व समाचार पत्र के माध्यम से भ्रष्टाचार के खिलाफ कई मामले उजागर किए गए हैं, जिस कारण अनेक प्रकार के विवाद भी थे और वह 15 मार्च 2019 को एक मीटिंग के लिए निकले थे और लापता हो गए थे।

ज्ञात हो कि भिवंडी-वसई रोड स्थित खार्डी, पायगांव क्षेत्र सीमांतर्गत नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव दिखाई देने पर स्थानीय नागरिकों द्वारा इसकी सूचना भिवंडी तालुका पुलिस स्टेशन को दी गई। सूचना मिलते ही तालुका पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और नाले से शव को बरामद करके पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए स्व इंदिरा गांधी उपजिला अस्पताल में भेज दिया था, लेकिन उनके रिश्तेदारों की मांग पर पोस्ट मार्टम के लिए शव को मुंबई के जे.जे. अस्पताल में भेज दिया गया है। शव की पहचान के लिए भिवंडी ग्रामीण पुलिस स्टेशन से संपर्क करने के बाद पत्रकार पांडेय के रिश्तेदारों ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने बताया कि उनकी हत्या करने के लिए सिर पर तीन-चार वार किया गया था। घटना की सूचना पर ठाणे ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय पाटिल, डीवाईएसपी गोडबोले, भिवंडी तालुका पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय हजारे ने घटनास्थल का दौरा किया। यह हत्या किसने और क्यों किया है यह भिवंडी तालुका पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version