भोपाल के इक़बाल मैदान पर न्यूज़ीलैंड की मस्ज़िद में शहीद हुए 49 मुसलमानों की अदा की गयी गायबाना जनाज़े की नमाज़ | New India Times

नसीम शेख, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के इक़बाल मैदान पर न्यूज़ीलैंड की मस्ज़िद में शहीद हुए 49 मुसलमानों की अदा की गयी गायबाना जनाज़े की नमाज़ | New India Times

न्यूज़ीलैंड की मस्ज़िद अल-नूर में शुक्रवार को 49 मुसलमानों को एक आतंकवादी ने गोलियों से छलनी करके जो ख़ूनी खेल खेला इससे पूरे विश्व के मुसलमानों व इंसाफ पसंद लोगों में जबरदस्त गम व गुस्से की लहर दौड़ गई है।

भोपाल के इक़बाल मैदान पर न्यूज़ीलैंड की मस्ज़िद में शहीद हुए 49 मुसलमानों की अदा की गयी गायबाना जनाज़े की नमाज़ | New India Times

आज भोपाल के इकबाल मैदान पर न्यूज़ीलैंड की मस्ज़िद में अल्लाह की इबादत करते हुए शहीदी के दर्ज़े पर पहुंचे 49 मुसलमानों की गायबाना जनाज़े की नमाज़ अदा की गई। सैकड़ों की तादाद में मुसलमानों ने दिल में गुस्सा और आँखों में आँसू लिए शहीदों के लिए नमाज़ अदा की।

गौरतलब हैं की कल शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया मूल के एक 37 वर्षीय आतंकवादी ने न्यूज़ीलैंड की मस्ज़िद अल-नूर में नमाज़ अदा कर रहे मुसलमानो को रायफल के ज़रीए गोलियों से छलनी करके अल्लाह के पाक घर को ख़ून से लाल कर दिया था। उस आतंकवादी ने मस्ज़िद के अंदर का ख़ूनी खेल खेलते हुए वीडियो बनाके फेसबुक और यूट्यूब पर डाल कर वायरल कर दिया था। इस कायराना और दहशतनाक घटना से पूरी दुनिया के मुसलमानों व इंसाफ पसंद लोगों में जबरदस्त नाराज़गी व रोष व्याप्त है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version