लोकसभा चुनाव के मुद्देनजर चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध शराब व नगदी के साथ चार गिरफ्तार | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

लोकसभा चुनाव के मुद्देनजर चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध शराब व नगदी के साथ चार गिरफ्तार | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के निघासन कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी मात्रा शराब व नगदी बरामद करने में कामयाबी हासिल की है।

अधीक्षक खीरी व अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन व पुलिस क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए एवं आदर्श आचार संहिता का पालन कराने एवं संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/ वाहन/ बरामदगी के विरुद्ध चलाए गए अभियान के अंतर्गत निघासन पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब की पेटीयों सहित चार अभियुक्तों को एक बोलेरो गाड़ी व नगदी सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

लोकसभा चुनाव के मुद्देनजर चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध शराब व नगदी के साथ चार गिरफ्तार | New India Times

पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूनम व अपर पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया के कुशल निर्देशन में पुलिस क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार वर्मा के सर्वेक्षण में सामान्य निर्वाचन लोकसभा चुनाव 2019 को दृष्टिगत रखते हुए तथा आचार संहिता का पालन कराने एवं संदिग्ध व्यक्ति/ वस्तु /वाहन बरामदगी के विरुद्ध चलाए गए अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार दुबे, उपनिरीक्षक दीपक राठौर, उपनिरीक्षक प्रेम चंद गौतम, हेड कांस्टेबल सलामुल्लाह खां, हेड कांस्टेबल इंद्रजीत लाल, कांस्टेबल रवि पाठक, कांस्टेबल मृत्युंजय कुमार पांडेय, कांस्टेबल अशोक कुमार वर्मा ने बुधवार को राधा स्वामी सत्संग ब्यास स्थान पलिया रोड निघासन पर एक बोलेरो गाड़ी की चेकिंग के दौरान 30 पेटी अवैध शराब के 1350 पव्वों के साथ आलोक वर्मा पुत्र नन्कू प्रसाद निवासी उड़रा बाजार थाना मोतीपुर जिला बहराइच, हिमांशु पुत्र श्री कृष्ण निवासी जगदीशपुर थाना ईसानगर, कबीर पुत्र इन्ताज निवासी कुर्रा थाना मोतीपुर जिला बहराइच व ओम प्रकाश पुत्र राम जीवन निवासी सुरजनपुर थाना ईसानगर जिला खीरी को 30 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

इस बाबत पुलिस क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि चेकिंग के दौरान अवैध शराब के 1350 पौव्वों के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। शराब की कीमत 101250 रुपये है व जामा तलाशी के दौरान 77730 रुपये बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही एक बोलेरो यूपी 52 वी 1686 लाल कलर की गाड़ी भी बरामद की गई है। अभियोग पंजीकृत कर सभी को जेल भेज दिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version