शिक्षा केंद्र छपारा में बीआरसीसी की कुर्सी को लेकर खींचतान जारी | New India Times

पीयूष मिश्रा, ब्यूरो चीफ, सिवनी (मप्र), NIT:

शिक्षा केंद्र छपारा में बीआरसीसी की कुर्सी को लेकर खींचतान जारी | New India Times

शिक्षा केंद्र छपारा में बीआरसीसी की कुर्सी को लेकर खींचतान मची हुई है। जिला पंचायत सीईओ के आदेश के बावजूद भी पूर्व बीआरसीसी सुनील राय कुर्सी का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं और पिछले 9 मार्च से सुनील राय लगातार जनपद शिक्षा केंद्र छपारा पहुंचकर नवनियुक्त बीआरसीसी गोविंद उइके की अनुपस्थिति में उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर कर कार्यालय से गायब हो जाते हैं।

ज्ञात हो कि 9 मार्च 2019 को जिला पंचायत सीईओ के अंतरिम आदेश के तहत छपारा बीआरसीसी का पदभार वरिष्ठ अध्यापक गोविंद उइके ने ग्रहण कर लिया था और सुनील राय को मूल पद पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कातलबोडी विकासखंड सिवनी के लिए कार्यमुक्त कर दिया था।

आचार संहिता और जिला प्रशासन के आदेशों की अवहेलना

शिक्षा केंद्र छपारा में बीआरसीसी की कुर्सी को लेकर खींचतान जारी | New India Times

जनपद शिक्षा केंद्र छपारा में पदस्थ रहे पूर्व बीआरसीसी सुनील राय जिला प्रशासन के आदेश के पालन करने की बजाय कुर्सी और पद के मोह में नेताओ और मंत्रियों के चक्कर काट रहे हैं। जबकि आदर्श आचार संहिता लागू है उसके बावजूद भी सुनील राय खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं और अपने मूल पद और मुख्यालय में रहने की बजाय छपारा जनपद शिक्षा केंद्र पहुंचकर नवनियुक्त बीआरसी की अनुपस्थिति में उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर कर रहे हैं। यही नहीं उपस्थिति पंजी में लाल सही से करी गई टीप को भी सुनील राय ने काट छांट करते हुए विभागीय अधिकारियों को भी चुनौती देने से बाज नहीं आ रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जनपद शिक्षा केंद्र छपारा के द्वारा लगातार वरिष्ठ अधिकारियों को देने के बाद भी अब तक सुनील राय पर कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है जिसके चलते उनके हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।

By nit

Exit mobile version