आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद डीएम, एसपी पहुंचे खीरों थाने, आचार संहिता के दौरान छोटी बड़ी गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के दिए निर्देश | New India Times

सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद डीएम, एसपी पहुंचे खीरों थाने, आचार संहिता के दौरान छोटी बड़ी गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के दिए निर्देश | New India Times

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा रविवार को लोकसभा चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी किये जाने के बाद खीरों थाने पहुंचे पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने कहा कि बिना अनुमति के कोई कार्य न करें। ऐसा कोई कार्य न करें जो कानून के दायरे में आता हो। लोगों को अचार संहिता के बारे में भी जानकारी दी।

डीएम नेहा शर्मा ने लोगों से कहा कि छोटी से छोटी गतिविधियों पर भी सतर्क रहें और पैनी नजर रखें, उसको संवाद में जरूर तब्दील करना सिर्फ नजर रखकर अपने पास रखकर नही बैठ जाना है। कोई चीज आपको असामाजिक गतिविधि नजर आती है, चाहे वो अवैध मदिरा का संचालन हो, लोगों को वोट करने को प्रेरित किया जाता हो, एऐसी कोई भी गतिविधि नजर आती है तो आप अपने थानाध्यक्ष को या एसडीम को या सीओ को या सीधे आप हमको अवगत करा सकते हैं, उस पर त्वरित गति से कार्यवाई करने का जो दायित्व है वो हम सबका है। और इस जिम्मेदारी को हम बखूबी समझते हैं और इस जिम्मेदारी से आपको भी ये विश्वास पैदा होना चाहिए कि आपकी बताई हुई सूचना पर सूचना जाया नहीं जाएगी बल्कि उस पर तीव्र गति से कार्यवाही होगी। तो उस साहस को अपने अंदर विकसित कर दो। कोई गलत चीज होती है तो गलत को गलत कहते हुए जरूर टोकये और उसको टोकते हुए उच्चधिकारी को जरूर अवगत कराइये ये मेरा आप लोगो से विशेष आह्वान होगा। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version