हार्दिक पटेल, मेवाणी, ठाकूर व चंद्रशेखर रावण जैसे संघर्षशील युवा नेता कांग्रेस में पैदा क्यों नहीं हो रहे हैं: अशफाक कायमखानी | New India Times

अशफाक कायमखानी, जयपुर (राजस्थान), NIT:

हार्दिक पटेल, मेवाणी, ठाकूर व चंद्रशेखर रावण जैसे संघर्षशील युवा नेता कांग्रेस में पैदा क्यों नहीं हो रहे हैं: अशफाक कायमखानी | New India Timesनरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे भाजपा सरकार बनने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख विरोधी दल कांग्रेस जनहित में कोई लम्बा व सकारात्मक आंदोलन करके जनता का ध्यान अपनी तरफ खींच नहीं पाने के अनेक कारण हो सकते हैं लेकिन उन सब कारणों में एक प्रमुख कारण यह है कि कांग्रेस मे जन आंदोलनों से जुड़ें नेताओं की कमी मौजूदा समय में पूरी तरह नजर आ रही है। सड़क पर आकर आंदोलन करके पुलिस की लाठी खाकर जनहित में जेल जाने वाले कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में अब जाकर पूरी तरह टोटा दिखाई देने लगा है।
भारत की जनता में एक सवाल बार बार उछालें मारता है कि कांग्रेस मे हार्दिक पटेल, जिगनेश मेवाणी, चंद्रशेखर रावण व अल्पेश ठाकूर जैसे विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करके सरकार को घुटनों के बल लाने वाले जैसे कार्यकर्ताओं की उत्पत्ति क्यों नहीं हो पा रही है? चाहे कुछ भी कहें लेकिन संघर्ष से लीडर की उत्पत्ति होने के सिद्धांत के अनुसार भारत के उक्त चारों युवा नेताओं ने भारतीय राजनीति को एक नई दिशा देकर संघर्ष की ताकत के बल पर सब कुछ बदलते दिखाया है।

हार्दिक पटेल, मेवाणी, ठाकूर व चंद्रशेखर रावण जैसे संघर्षशील युवा नेता कांग्रेस में पैदा क्यों नहीं हो रहे हैं: अशफाक कायमखानी | New India Timesहालांकि सकारात्मक संघर्ष की ताकत के बल पर भारत में पिछले पांच साल में उभर कर आये युवा नेता अल्पेश ठाकूर को गुजरात के विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी ने टिकट देकर चुनाव रणक्षेत्र मे उतारा तो झटके में वो चुनाव जीत कर विधायक बन चुके हैं तो दूसरी तरफ दलित समुदाय में से उभरकर जिगनेश मेवाणी निर्दलीय विधायक बनकर राष्ट्रीय स्तर पर अच्छे नेता के तौर पर उभर चुके हैं। इसके अलावा युवाओं की घड़कन व संघर्ष की मूर्ति बने हार्दिक पटेल को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने पार्टी मे शामिल करके चुनाव लड़ने का आफर दिया बताते हैं। इसी तरह यूपी में भीम आर्मी नामक संगठन बनाकर चंद्रशेखर रावण ने हक की लड़ाई को आगे बढाकर सरकार के घूटने टिका रहे हैं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी चंद्रशेखर रावण से 13-फरवरी को अस्पताल में मिलकर उसके संघर्ष की खूले तौर पर सराहना की है। बताते हैं कि रावण को कांग्रेस ने चुनाव लड़ने का आफर भी दिया है।
कुल मिलाकर यह है कि भारत की आजादी में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने वाली कांग्रेस पार्टी के साठ-पैसंठ साल सत्ता में रहने के बावजूद आज उसमें से एक भी हार्दिक, मेवाणी, अल्पेस व चंद्रशेखर रावण जैसे संघंर्षशील युवा क्यों नहीं उभर कर आ रहे हैं जबकि उक्त चारों युवा बिना किसी पावर व सत्ता की मदद के केवल मात्र अपने दम पर अपना संगठन बनाकर जनता की नब्ज टटोल कर सकारात्मक दिशा में आंदोलन चला कर जनता को अपनी तरफ आकर्षित किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version