संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

आज हम आपका परिचय फ़िल्म जगत की नई नवेली अदाकारा, डॉयरेक्टर-प्रोड्यूसर वंदना गौतम से करवाते हैं। वैसे तो वंदना जी मूल रूप से दिल्ली की निवासी हैं पर फ़िल्म जगत में आने के कारण उन्हें अक्कसर दिल्ली से मुम्बई आना जाना पड़ता है। सबसे बड़ी बात यह है कि वह सुप्रीम कोर्ट की एक नामी वकील भी हैं। गौतम जी लॉ एसोसिएट्स की मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं और गौतम गारमेंट्स फर्म की मालकिन भी हैं। भगवान के दया से खूबसूरती, दौलत व इज्जत उनके कदम चूम रही है।
आपको यह भी बताना चाहता हूँ कि गौतम प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले अभी तस्करी फ़िल्म की शूटिंग चल रही है और साथ ही और भी 3 मूवी जल्द ही सिनेमा घरों में रिलीस होंगी।
न्यू इंडिया टाइम्स के ब्यूरो चीफ संदीप शुक्ला ने जब एक सवाल किया कि भगवान ने जब आपको सभी शुविधाओं से नवाजा है तो फिर अब आप फ़िल्म लाइन में क्यों गई हैं? तो जवाब में वंदना गौतम ने कहा: मैं पैसे रुपये कमाने के लिए फ़िल्म दुनिया में नहीं आई बल्कि अच्छी साफ सुथरी फ़िल्म का निर्माण कर देश व समाज की सेवा करना मेरा लक्ष्य है।
अनूठी प्रतिभा की धनी वंदना गौतम जी को New India Times परिवार की ओर से बहुत बहुत सुभकामनाएं।
