जनपद पीलीभीत जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

जनपद पीलीभीत जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न | New India Timesलोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण आज विकास भवन स्थित गोमती सभागार में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी प्रशिक्षकों को गम्भीरता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु निर्देशित करते हुये कहा कि आप प्रशिक्षण का पूर्ण व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त कर लें जिससे प्रशिक्षण देते वक्त आपको किसी प्रकार की कोई समस्या न उत्पन्न हो और जिससे त्रुटियों की सम्भवना न होने पाये, उन्होंने कहा कि सभी प्रशिक्षक प्रशिक्षण के दौरान यदि कोई प्रश्न या संदेह उत्पन्न होता है तो उसका तत्काल समाधान प्राप्त कर लें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि किसी भी प्रशिक्षण प्राप्त कर्मचारी को अवकाश प्रदान नही किया जायेगा। विकास भवन में आयोजित सभी मास्टर ट्रेनरों को प्रोजेक्टर के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण दो चरणों में सम्पन्न हुआ प्रथम चरण में 60 प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जो मतदान के समय रवाना होने वाली पोलिंग पार्टियों को आगामी आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों में मास्टर टेªनर के रूप में प्रशिक्षण प्रदान करेगें। द्वितीय चरण अपरान्ह 2ः00 बजे से ईवीएम व वीवीपैट के सम्बन्ध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा ईवीएम व वीवीपैट के बारे में पूर्ण जानकारी प्रदान की गई तथा प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षकों द्वारा किये जा रहे प्रश्नों का भी समाधान मास्टर ट्रेनरों द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के मुख्य विकास अधिकारी श्री राजीव बनकटा, सहायक प्रशिक्षण अधिकारी/जिला विकास अधिकारी योगेन्द्र सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल कुमार, डीसी मनरेगा मृणाल सिंह, सहायक निबन्धक सहकारी राजेश कुमार सहित सभी प्रशिक्षक मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version