समाजसेवी अब्दुल्ला ने करवाया 80 वर्ष पुराने गंदे कुएं को साफ | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

समाजसेवी अब्दुल्ला ने करवाया 80 वर्ष पुराने गंदे कुएं को साफ | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर वार्ड क्रमांक 6 के शेरानीपुरा में वर्षों से कूड़ा करकट व गंदगी से सराबोर 80 साल से भी अधिक पुराने कुए को वार्ड के जागरूक नागरिक अब्दुल्ला (इमरान शेख) ने वार्ड वासियों की लगातार शिकायत पर उक्त गंदगी से भरे कुए को नगर परिषद के अधिकारियों को दूरभाष पर सूचना देकर कुए की तत्काल सफाई करने को कहा अब्दुल्ला के एक फोन पर नगर परिषद के कर्मचारियों ने आकर गंदगी से शराबोर कुएं को गंदगी से मुक्त कर दिया। गंदगी से मुक्त हुए कुएं को देख वार्ड वासी बड़े प्रसन्न हैं और बताते हैं कि यह कुआं वार्ड वासियों की प्यास बुझाता था लेकिन देखरेख के अभाव में लोग इसमें गंदगी डालने लगे। वार्ड वासियों का कहना है कि अगर इस कुएं पर फिल्टर प्लांट लग जाए तो काफी लोगों के सूखे कंठों को यह कुआं तर कर सकता है। वार्ड के जागरूक नागरिक अब्दुल्ला के द्वारा किये गए इस नेक कार्य की लोग प्रशंसा कर रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version