गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT;
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को इटावा-मैनपुरी का गढ़ बचाने में भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। दोनों जिलों की कुल 7 विधानसभा सीटों में समाजवादी पार्टी को 4 पर जीत हासिल हुई है जबकि 3 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है।
मैनपुरी सीट- समाजवादी पार्टी के राजकुमार उर्फ राजू यादव ने बीजेपी के अशोक कुमार को 8831 वोटों से हराया है।
किशनी (मैनपुरी)- समाजवादी पार्टी के ब्रजेश कुमार ने बीजेपी के सुनील कुमार को 16529 मतों से पराजित किया है।
करहल (मैनपुरी) – समाजवादी पार्टी के सोबरन सिंह यादव ने बीजेपी के राम शाक्य को 38415 वोटों से हराया।
भोगांव (मैनपुरी)- बीजेपी के राम नरेश अग्निहोत्री समाजवादी पार्टी के आलोक कुमार से 20297 वोटों से जीते।
जसवंतनगर (इटावा) – समाजवादी पार्टी के शिवपाल यादव बीजेपी के मनीष यादव से 52616 मतों से जीते।
भरथना (इटावा)- बीजेपी की सावित्री कठेरिया समाजवादी पार्टी के कमलेश कुमार कठेरिया से 1968 वोटों से जीतीं।
इटावा – बीजेपी की सरिता भदौरिया ने समाजवादी पार्टी के कुलदीप गुप्ता को 17342 वोटों से हराया।
