वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की भीरा कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक इंस्पेक्टर अनिल कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
आगामी त्यौहारों के चलते आज पीस कमेटी की बैठक हुई जिसमें इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने ग्राम प्रधानों व सभ्रांत लोगों की समस्या सुनी उसके निस्तारण करने की बात कही और सभी से क्षेत्र में शांतिपूर्ण त्यौहार मानने की अपील की।
क्षेत्र में कही भी कोई घटना हो इसकी तत्काल जानकारी भीरा कोतवाली मोबाइल न 9454403775 सीयूजी नम्बर बिजुआ चौकी 7839865554 सीयूजी नम्बर पर दें, जिससे समय रहते पुलिस कार्यवाही कर सके।
इस मौके बिजुआ चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार यादव, मालपुर चौकी इंचार्ज, पड़रिया प्रधानपति विजय सिंह, भीरा प्रधानपति संजय शुक्ला इटकुटी प्रधान सुमेर सिंह, पवन जायसवाल, अजीत गुप्ता, विजय यादव व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
