आडिटोरियम के लोकार्पण समारोह को लेकर कांग्रेस व भाजपा आमने सामने, ज़िला प्रशासन के अधिकारियों ने महापौर को बाहर कर जड़ा ताला | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आडिटोरियम के लोकार्पण समारोह को लेकर कांग्रेस व भाजपा आमने सामने, ज़िला प्रशासन के अधिकारियों ने महापौर को बाहर कर जड़ा ताला | New India Times

दिवंगत सांसद परमानंद गोविंद जी वाला के नाम से समर्पित और नगर निगम के द्वारा इंदिरा कालोनी में निर्मित एयरकंडिश्नर आडिटोरियम के 5 मार्च 2019 मंगलवार को होने वाले लोकार्पण समारोह को लेकर कांग्रेस व भाजपा आमने सामने हैं। 4 मार्च 2019 सोमवार को इस आयोजन के आमंत्रण पत्र वितरित होने के बाद सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के ज़िम्मेदार हरकत में थे और नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अक़ील औलिया के द्वारा इस मामले में अपनी आपत्तियों का एक पत्र प्रभारी मंत्री सहित कलेक्टर को भेजा गया था। पत्र की भावना के अनुसार इस कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री सहित विभागीय मंत्री सहित कांग्रेसियों को आमंत्रित किया जाना चाहिए था। कलेक्टर ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए आयुक्त नगर निगम को कार्यक्रम को निरस्त करने हेतु लेख किया था। चूंकि महापौर की अध्यक्षता में आयोजित इस लोकार्पण समारोह की कार्यवाही अपने राजनीतिक लाभ के लिए अपने सियासी आक़ाओं की मंशानुसार की जा रही थी। अतः इस बात की संभावना कम ही थी कि कार्यक्रम स्थगित होगा लेकिन ज़िला कांग्रेस कमेटी के द्वारा अपने हथियार की धार तेज़ करते हुए आडिटोरियम के पास के स्थल पर कार्यक्रम के पूर्व धरना प्रदर्शन की घोषणा से प्रशासन की नींद हराम हो गई थी। अतः ज़िला प्रशासन ने विवाद की स्थिति को रोकने के लिए और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर स्थल पर से माननीय महापौर को बाहर कर के आडिटोरियम में ताला जड़ दिया। हालांकि भाजपा के एक विशेष वर्ग द्वारा गुजराती समाज के बंधुओं को एकत्रित करने और कार्यक्रम में शिरकत की अपील की गई लेकिन जब प्रशासन संवेदनशील और जागरूक होतो कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हो सकती। और प्रशासन सख्त हो तो सरकार और क़ानून के आगे सब बेबस रहते हैं। लोकार्पण समारोह को इस संदर्भ में देखना चाहिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version