रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश कंट्रोल की दुकानों से मिलने वाली शक्कर पिछले दो सालों से बंद थी लेकीन मध्य प्रदेश की कांग्रेस पार्टी की कमलनाथ सरकार ने अंत्योदय परिवारों को मिलने वाली शक्कर के लिए आदेश जारी कर दिए हैं लेकिन खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के आदेश के बाद भी शक्कर कंट्रोल की दुकानों पर नहीं पहुँची हैं। जिससे मार्च माह में अंत्योदय परिवारों को मिलने वाली शक्कर पर मुश्किलों के बादल मंडरा रहे हैं। मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में इस समय 37 हज़ार 553 अंत्योदय परिवार हैं और हर परिवार को 1 किलो के हिसाब से शक्कर वितरित की जाएगी जिसका मूल्य 20 रूपए से लेकर 22 रूपए तक हैं। इस बारे में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कई राशन की दुकानों पर शक्कर पहुँच चुकी हैं और इसका वितरण मंगलवार से शुरू हो जाएगा।
