शहीदों के बलिदान तथा सैनिकों के शौर्य को समर्पित कार्यक्रम सम्पन्न | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

शहीदों के बलिदान तथा सैनिकों के शौर्य को समर्पित कार्यक्रम सम्पन्न | New India Times

राज्य शासन के निर्देशानुसार राष्ट्र प्रेम शहीदों के बलिदान तथा सैनिकों के शौर्य को समर्पित कार्यक्रम कलेक्टर उमेश कुमार एवं महापौर अनिल भोंसले सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में 3 मार्च रविवार को सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर श्री उमेश कुमार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम में शहीदों के बलिदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। देश भक्ति से ओतप्रोत गीत-संगीत के कार्यक्रम की प्रस्तुति कर्मचारी नेता एवं गायक संजय गहलोत एंड पार्टी द्वारा की गई।

इस अवसर पर ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय रघुवंशी, नेता प्रतिपक्ष अक़ील औलिया, डाॅक्टर मेजर एमके गुप्ता, ग्रामीण ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किशोर महाजन, उघोगपति सैय्यद फ़रीद सेठ, फहीम हाशमी, डाॅक्टर एस एम त़ारिक़, नयन कापड़िया आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version