कलेक्टर श्रीकांत बनोठ के निर्देश पर त्यौहार को लेकर अधिकारियों ने की खाद्य सामग्रियों की जांच, खराब खाद्य सामग्रियों को नष्ट करने के साथ अतिक्रमण भी हटवाई | New India Times

जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT; ​कलेक्टर श्रीकांत बनोठ के निर्देश पर त्यौहार को लेकर अधिकारियों ने की खाद्य सामग्रियों की जांच, खराब खाद्य सामग्रियों को नष्ट करने के साथ अतिक्रमण भी हटवाई | New India Timesकलेक्टर श्रीकांत बनोठ के निर्देशानुसार 10 मार्च को होली के त्यौहार के मद्देनजर विभिन्न खाद्य सामग्रियों की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें तहसीलदार, नायब तहसीलदार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं नगर पालिका विभाग के कर्मचारी खाद्य विभाग एवं नापतौल विभाग की संयुक्त टीम ने कार्यवाही की।​कलेक्टर श्रीकांत बनोठ के निर्देश पर त्यौहार को लेकर अधिकारियों ने की खाद्य सामग्रियों की जांच, खराब खाद्य सामग्रियों को नष्ट करने के साथ अतिक्रमण भी हटवाई | New India Timesप्रताप टाकीज के सामने की सभी होटलों में समोसे, पोहे आदि की गुणवत्ता,भरकादेवी आईस्क्रीम में पानी के पाउच पर अंतिम तिथि स्पष्ट रूप से न होने पर नापतौल विभाग द्वारा कार्यवाही की गई। गोयल ट्रेडर्स में मावा एवं पनीर के सैम्पल, राजस्थान मिष्ठान भंडार पर उसके कारखाने का निरीक्षण, कालीमाता मंदिर के समाने स्थित हरि ज्यूस सेंटर, गुरूकृपा ज्यूस सेंटर, साई रेस्टोरेंट, सेलेवेरसन, पाइंट, अन्नपूर्णा ज्यूस पर अंतिम तिथि एक्सपायरी डेट नहीं होने से कोल्ड्रिंक, चिप्स पैकेट  नष्ट किए गए व अतिक्रमण हटाया। विश्वकर्मा पीवीसी डोर पर घरेलू सिलेण्डर पाये जाने पर खाद्य विभाग द्वारा कार्यवाही की गई।​कलेक्टर श्रीकांत बनोठ के निर्देश पर त्यौहार को लेकर अधिकारियों ने की खाद्य सामग्रियों की जांच, खराब खाद्य सामग्रियों को नष्ट करने के साथ अतिक्रमण भी हटवाई | New India Timesआरडी रेस्टारेंट एवं तिवारी एव्हरफेंरस से कोल्ड्रिंक  की 100 के लगभग बोतलें नष्ट कराई गईं। गुर्जर सौरभ इंजीनियर वर्क्स एवं पुरोहित स्वीस्ट से अतिक्रमण हटाया गया। तत्पश्चात सब्जी मंडी में स्थित सब्जी की दुकानों एंव फलों की दुकानों से दूषित फलों एवं सब्जियों को नष्ट किया गया एवं अतिक्रमण हटाया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version